क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक हो गई। साइबर ठगों ने रिंकू के फेसबुक की ईमेल आईडी बदलकर उससे होने वाली कमाई अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। रिंकू के भाई सोनू की शिकायत के बाद मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया।

सोनू ने शिकायत में कहा है कि रिंकू के फेसबुक पर 16 लाख फॉलोअर्स हैं। वे काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त थे। इस वजह से सोशल मीडिया अकाउंट पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

सोनू उनके भाई ने बताया कि रिंकू ने 4 फरवरी को
मुंबई से अपना फेसबुक एकाउंट लॉग
इन किया। काफी कोशिशों के बाद भी
आईडी नहीं खुली। पासवर्ड गलत बताता
रहा। बाद में पता चला कि उनकी ईमेल
आईडी ही बदल गई है। उनका फेसबुक
(rinkukumar344.8.7) से लॉग-इन
था, लेकिन अब अकाउंट दूसरी मेल आईडी
से (commercial.rinkukumar) से
लॉग-इन दिखा रहा है।

उन्होंने बताया कि रिंकू ने देखा कि काफी दिन से लॉग इन नहीं करने के बावजूद भी उनकी आईडी से फोटो-वीडियो अपलोड हो रहे थे। रिंकू का अकाउंट मोनेटाइज है, जिससे अच्छी खासी इनकम होती है। वह भी हैकर्स के ही अकाउंट में ट्रांसफर हो रही है।

रिंकू से सूचना मिलने पर एसएसपी को जानकारी दी। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *