एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रूशदी मियां ने एक बार फिर इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। अमानीगंज रोड से गुजरते समय उन्होंने देखा कि सड़क पर भारी भीड़ जुटी हुई है। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके की जानकारी ली।
मौके पर पता चला कि एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पड़ा है। बिना एक पल गंवाए रूशदी मियां ने घायल को अपनी निजी गाड़ी से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका तत्काल इलाज शुरू कराया गया।
घायल युवक की पहचान राजेश रावत, निवासी रहीमगंज, धौरहरा के रूप में हुई है। समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पूर्व मंत्री की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदना की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं जो आपात स्थिति में आम लोगों के लिए इस तरह आगे बढ़कर मदद करें।
रूशदी मियां ने यह साबित कर दिया कि जनसेवा सिर्फ मंचों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई देने वाली भावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *