बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर से हुई चोरी का सफल अनावरण बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने किया
बाराबंकी हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित अवसानेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर के शिवलिंग से छत्र और अरघे के पत्तर की चोरी का पुलिस ने 48 घंटो में खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय ने वर्गीय ने दबोचे गए कुख्यात चोरो द्वारा अंजाम दी गई कई अन्य चोरियो का भी भंडाफोड़ किया गया।
प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने खुलासा करते हुए बताया कि अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए स्वाट, सर्विलांस और हैदरगढ़ पुलिस की संयुक्त टीमें काम कर रही थी। शुक्रवार को सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम कछवा गॉव के निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामशंकर और जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द जो कोठी थाना क्षेत्र के मदार पुर तिराहा का निवासी है, जिसका वर्तमान पता देवीगंज भिटरिया मार्ग थाना क्षेत्र असंद्रा है। दोनों के कब्जे से चार किलो 769 ग्राम चांदी जिसमें गलाए हुए छत्र की 579 ग्राम व अरघा की 4.19 किलोग्राम चांदी और सात हजार रूपये की नकदी और चोरी में प्रयोग किए गए कटर और प्लास को बरामद किया गया।
दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र शातिर किस्म का चोर है जो मंदिरो की रेकी करने के बाद चिन्हित मंदिरो में रात को चोरी करता था। जिसके बाद चोरी किए गए सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स जय विश्वकर्मा को सस्ते दामों पर बेचता था। बुधवार को अवसानेश्वर मंदिर के पूर्व चार जनवरी की रात असंद्रा स्थित जरौली के हनुमान मंदिर से दो चांदी के मुकुट, बीती 31 जनवरी की भोर रामसनेहीघाट बाबा मंदिर से इन्वर्ट्रर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी कर चुका है। एसपी ने बताया कि इन सभी वारदातों का सम्बंधित थानो पर मामला दर्ज किया गया था। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *