वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भक्ति नगर चौराहा मीरमऊ में आयोजित दो दिवसीय कारगिल चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत प्रत्याशी मवई प्रथम से श्रेया पटेल उर्फ सौम्या वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रेया पटेल उर्फ सौम्या वर्मा, जो समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव भी हैं, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
सौम्या वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि युवाओं को खेल के बेहतर मंच उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस टूर्नामेंट का आयोजन सैफुद्दीन द्वारा किया गया, जिनकी सराहना उपस्थित अतिथियों और क्षेत्रवासियों ने की। आयोजन में विभिन्न गांवों की टीमों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्रीय एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, खेल प्रेमी, युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा और बच्चों में खासा जोश दिखाई दिया।
कारगिल चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि यह शहीदों की स्मृति और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी है, जिसे क्षेत्र में खूब सराहा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *