एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा -अजीत यादव गोंडा(गौरा विधानसभा)- गोंडा जनपद के विधानसभा गौरा में आज संपर्क मार्ग लगभग 2.600 किलोमीटर लंबा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹5 करोड़ है। मार्ग निर्माण कार्य को 6 माह की निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। धार्मिक, सामाजिक एवं आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। यह संपर्क मार्ग क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी को सीधे जोड़ते हुए उनके आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक गौरा ने कहा कि यह सड़क न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं यातायात विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।हमारी प्राथमिकता है कि विधानसभा क्षेत्र का हर गांव, हर धाम और हर सड़क विकास से जुड़े, इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख छपिया श्री अनिल कुमार पासवान जी, सहायक अभियंता लो०नि०वि० श्री प्रिंस मल्ल जी, अवर अभियंता श्री दिनेश मल्ल , मंडल अध्यक्ष श्री रामचंद्र वर्मा , श्री राजन सिंह , श्री जितेन्द्र पांडे , श्री केशव राम वर्मा , श्री आनंद प्रताप सिंह , श्री रामसरन पाण्डेय , श्री विष्णु सिंह ,श्री मुरलीधर मिश्रा , श्री पप्पू सिंह , श्री विश्वनाथ पाठक , श्री घनश्याम तिवारी , श्री शिवप्रसाद प्रजापति , श्री सुरेन्द्रनाथ मिश्रा , श्री सुभाष पटेल , श्री विनय वर्मा , श्री अनिल जायसवाल , श्री रामसिंह पटेल , श्री राम लौटन यादव , श्री पुष्पेश वर्मा सहित सम्मानित प्रधानगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *