,MD News | बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)बुढाना, मुजफ्फरनगरजनपद मुजफ्फरनगर में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुढाना पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक बुढाना के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5.092 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को रात्रि 10:14 बजे, मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर थाना बुढाना पुलिस ने बुढाना–कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित बाग के पास, एचपी गैस एजेंसी से करीब 50 मीटर पहले घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणनाम: सरताज उर्फ मोनू पुत्र बाबूनिवासी: मोर वाली प्याऊ के पास, कस्बा व थाना बुढानाउम्र: 32 वर्षगिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बुढाना पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।अभियुक्त का आपराधिक इतिहासमु0अ0सं0 64/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना बुढानामु0अ0सं0 63/2026 धारा 79, 296 बीएनएस व 11/12 पोक्सो एक्ट, थाना बुढानागिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमउ0नि0 अनुपम सिंहउ0नि0 संदीप कुमारउ0नि0 छविकान्त सिंहहै0 का0 206 गजेन्द्र सिंहका0 1311 गौरव पूनियाथाना बुढाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता और कार्यवाही की सराहना की है।

