एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट जिलाअधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के साथ तहसील मिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। तहसील मिल्कीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत अगरवा में राशन कार्ड में नाम न जोड़ने की शिकायत की है, जिस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को जांच कर राशन कार्ड बनाने को कहा। शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत चांदपुर में जमीन की पैमाइस कराने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को टीम बनाकर जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी तरह ग्राम पंचायत बरईपारा में भूमि विवाद व ग्राम पंचायत तरौली में रास्ते को बंद करने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मिल्कीपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 161 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तहसील दिवस में मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन आदि से संबंधित अधिकतर शिकायतें प्राप्त हुईं, इसके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला पूर्ति अधिकारी, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर, खण्ड विकास अधिकारी मिल्कीपुर, तहसीलदार मिल्कीपुर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed