एचडी न्यूज़ रफीउल्लाह खान ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
Rampur: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र ने भमरौआ शिव मंदिर तथा शिव मंदिर रठौंडा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भमरौआ शिव मंदिर पहुँचकर जलाभिषेक किया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान बेहतर समन्वय, पर्याप्त सुरक्षा बल एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिव मंदिर रठौंडा में निरीक्षण के दौरान शिव गंगा की साफ-सफाई को और बेहतर ढंग से कराए जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी मिलक एवं खंड विकास अधिकारी मिलक को दिए। साथ ही शिव गंगा पर एक रैम्प निर्माण के निर्देश दिए गए, जिससे भारी मशीनों के माध्यम से प्रभावी सफाई कराई जा सके।

इसके अतिरिक्त, शिव मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जलकुंभी की मशीनों द्वारा साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *