एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड रूदौली के ग्राम शाहबाजपुर एवं फेलसंडा में शनिवार को “जल अर्पण दिवस” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है, लेकिन इसके साथ जल संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति की अमूल्य धरोहर है, जिसकी एक-एक बूंद का संरक्षण आवश्यक है। विधायक ने ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, अनावश्यक अपव्यय रोकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल के जिम्मेदार उपयोग की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पानी की टंकी परिसर में विधायक द्वारा आम का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
ग्राम प्रधान राम जी शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन से गांव की पेयजल व्यवस्था में सकारात्मक सुधार हुआ है और सभी ग्रामीणों के सहयोग से इस योजना को और सफल बनाया जाएगा। वहीं जल जीवन मिशन के अधिकारी किशन कुमार ने योजना की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी एवं सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों ने भी जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल बचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन जन-जागरूकता संदेश के साथ किया गया।

रूदौली, अयोध्या।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *