
एम डी न्यूज़ रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन धरपकड़ अभियान के तहत थाना रतनपुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0स0– 19/2026, धारा 64(1)/351(3)/351(2)/123 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त साहिल त्यागी उर्फ गोलू पुत्र रामअवतार, निवासी लोनी, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद को उसके निज मकान से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई दिनांक 06 फरवरी 2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर के निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को मकान संख्या–104, ए-ब्लॉक, आश्रम रोड, विकास कुंज, लोनी से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: साहिल त्यागी उर्फ गोलू
पिता का नाम: रामअवतार
निवासी: लोनी, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद
आपराधिक इतिहास
मु0अ0स0– 19/2026
धारा: 64(1)/351(3)/351(2)/123 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट
थाना: रतनपुरी, मुजफ्फरनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 मोहित कुमार (मय पुलिस टीम)
का0 गजेन्द्र मावी
का0 नवीन बैसला
आरक्षी प्रशान्त चौधरी
म0का0 मिथलेश
थाना रतनपुरी पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिली है। पुलिस की तत्परता से जहां अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है।
