एम डी न्यूज़ गौरव कुमार बरेली की रिपोर्ट
बरेली की पहचान आई.एम.ए. रक्तकोष में 18 वर्षों से सीनियर टेक्निशियन पद पर कार्यरत श्री आई. बी.सिंह को सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह किया गया। आई.बी. सिंह ने अपने कार्य काल मे बड़ी लगन और सच्ची निष्ठा से काम किया, अपने ज्ञान से सभी कर्मचारियों को शिक्षा दी, सहयोग किया एवं मुश्किलों को हल किया। 18 वर्ष के कार्य काल के बाद आज सेवानिवृत हुए है। रक्त कोष मे उनके द्वारा दी गई कार्य सेवा के लिए आई बी सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं एकमुश्त राशि देकर सम्मानित किया। इस समारोह मे आई एम ए विशेष सलाहकार डॉ. आई.एस. तोमर, अध्ध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. अंशु अग्रवाल, डाईरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल, व, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. एस एल भसीन, एवं समस्त आई एम ए रक्तकोष कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed