एम डी न्यूज़ विनीत तिवारी लखीमपुर की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी शहर में बारातियों द्वारा सड़क पर आतिशबाजी कर जाम लगाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर सदर कोतवाली में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारात घर मालिकों, डीजे संचालकों और आतिशबाजों को बुलाकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि रात 10 बजे के बाद किसी भी हाल में डीजे बंद रहेगा, सड़क के बीच आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित होगी, और पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जाएगी।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी-समारोहों के दौरान यातायात बाधित करने या गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अनदेखी पर आयोजक, डीजे संचालक और आतिशबाज—सभी जिम्मेदार माने जाएंगे।प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि आमजन को असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *