
एम, डी, न्यूज़, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर।आज दिनाँक 07,02,2026, को पत्रकार हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों का सशक्त संगठन ने जिला सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान पत्र प्रदान किए। यह पहल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सम्मान पत्र अभियान के अंतर्गत की गई। 7 फरवरी 2026 को संयुक्त पत्रकार महासभा की टीम व पदाधिकारी जिला सरकारी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संगठन ने कहा कि यह सम्मान उन डॉक्टरों के प्रति आभार है। जिन्होंने मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी और कठिन परिस्थितियों में भी अपना कर्तव्य निभाया सम्मान पत्र प्राप्त करने वाले चिकित्सक:सी,एम,एस डॉ. आभा आत्रेय सी,एम,एस डॉ. संजय कुमार वर्मा डॉ. योगेंद्र तिरखा डॉ. निसार अलीरहे डॉ. बाबूराम, संयुक्त पत्रकार महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर समाज की रीढ़ हैं। और विशेषकर कोरोना काल में इन चिकित्सकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई, जिसके लिए पूरा समाज उनका ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर मौजूद रहे। दीपक कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मो. असलम सहारनपुर मीडिया प्रभारी,
जीतेन्द्र राठी, जिला मीरापुर मीडिया प्रभारी रूखशीद अहमद, अध्यक्ष ,मुज़फ्फरनगर
सतीश कौशिक जिला महासचिव, मुज़फ्फरनगर शफीक राजपूत राष्ट्रीय कार्यालय मुख्य सचिव अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
