अलीगढ़ से कमल शर्मा राजू की रिपोर्ट

अलीगढ़ के गांव राजमऊ और मदनपुर छबीला के पास असामाजिक तत्व ने हनुमान मूर्ति को खंडित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया।

कंट्रोल रूम की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। लोगों से पुलिस ने घटना की ली। मुकदमा दर्ज कर रविवार की रात 9 बजे पुलिस टीम घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी थी। घटना गभाना थाना इलाके से जुड़ी है।

Oplus_131072

घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मंदिर के पास से गुजर रहे ग्रामीण ने हनुमान मूर्ति खंडित देखी। इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

मूर्ति खण्डित होने की जानकारी मिलने पर हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए । उन्होंने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी । इधर, सूचना पर गभाना पुलिस मौके पर आ गई। घटना से गुस्साए लोगो को एसओ सचिन कुमार ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत करवाया ।

हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक भूपेंद्र राजपूत पुष्पेंद्र, गोरक्षा प्रमुख कुलदीप, ललित, सोनू कुमार ने कहा कि 24 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मामले में रविवार को हिंदू रक्षा दल के जिला मंत्री ने दिनेश लोधी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Oplus_131072

रिपोर्ट :- कमल शर्मा राजू, अलीगढ़

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed