अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद,की बैठक समरेर ब्लॉक के ग्राम झुकसा में सम्पन्न

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

दातागंज ,अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश, जनपद -बदायूं की एक बैठक समरेर ब्लाक के गांव झुकसा में श्री परमानंद मिश्रा के यहां हुई। बैठक में स्वस्तिवाचन,सभी देवी-देवताओं एवं भगवान परशुराम जी का आवाहन एवं पंचोपचार पूर्वक पूजन अर्चन किया गया, भगवान परशुराम जी का चालीसा एवं सात सूत्रीय संकल्प वाचन भी किया गया।बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा सभी का भला किया है लेकिन ब्राह्मणों का भला करना तो दूर भला करना सोचा तक नहीं है और उनके साथ अन्याय, अत्याचार और घोर शोषण किया गया है और किया जा रहा है । समानता ब्राह्मणों का दैवीय, मानवीय और संवैधानिक अधिकार भी है फिर भी सरकारें ब्राह्मणों के लिए असमानतामूलक कानून एवं नियम बना रहीं हैं। “यू सी जी प्रमोशन इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन 2026” नियम (कानून) तो ब्राह्मण छात्र/ छात्राओं के लिए अहितकारी, शोषणकर्ता, असंवैधानिक और जातीय कटुता फैलाने वाला है। अतः सरकार इसे वापस ले और “घूसखोर पंडित”पर अविलंब रोक लगाये। इतना ही नहीं सरकार समानता के अधिकार के प्रतिकूल कोई भी कानून न बनाये।बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों के साथ घोर अन्याय, अत्याचार और शोषण हुआ है और वह घोर दयनीय स्थिति में पहुंच गया है। सरकारों को चाहिए कि वे ब्राह्मणों के विकास, सुरक्षा और सम्मान की नीतियां बनाये और “यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026″को अविलंब वापस ले तथा “घूसखोर पंडित”पर बैन लगाये। बैठक में सर्व श्री परमानन्द मिश्रा,माधव मिश्रा, विनोद कुमार शंखधार, गिरिजा शंकर मिश्र, अवनीश कुमार शंखधार, शेखर उपाध्याय, मुरारीलाल शर्मा, महेश चंद्र शंखधार, आशीष कुमार शंखधार व सतेन्द्र कुमार मिश्रा आदि सभी ने सरकार से “यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026को वापस लेने तथा”घूसखोर पंडित “पर अविलंब रोक लगाने की मांग की तथा ब्राह्मणों से एकजुट रहने का आवाहन किया। राम अवतार मिश्रा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश एवं शैलेन्द्र कुमार मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश, जनपद -बदायूं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed