लोकेशन जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के प्रदेश महासचिव जुबैद खान आज जिलाधिकारी महोदय को अपना ज्ञापन सोपा

प्रदेश महासचिव जुबैद खान ने ग्राम सैज़नी नानकार की समस्याओं को लेकर रामपुर जिला अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा और कहां की ग्राम सैज़नी नानकार जाने वाले रास्ते की जो में सड़क है वह पूरी तरह से खराब हालत में है उसे पर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।

और उसे सड़क में ज्यादा तर पूरी तरीके से खराब हो चुकी है अब वहां ग्रामीणों को आने-जाने में भी परेशानी होती है और वहां पर बरसात के मौसम में संपूर्ण तरीके से पानी का जल भराव हो जाता है इसी बात को लेकर वहां के आने-जाने वह स्कूल जाने में बच्चों को भी परेशानी होती है।

और इस रोड का प्रारंभ हाईवे ग्रामीण बागी से लेकर नानकार को जोड़ने का मुख्य मार्ग है लेकिन इस बात की शिकायत कई बार कई आला अधिकारियों से की गई है लेकिन इस पर आज तक कोई भी किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही कोई आला अधिकारियों के पास से कोई व्यक्ति इस सड़क को देखने भी नहीं आया ।

मुख्य मार्ग से जुड़ा नाल भी पूरे तरीके से खत्म हो चुका है वहां पानी की निकासी भी नहीं है इस वजह से वहां पर मूल रूप से नाले का भी निर्माण होना चाहिए

जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के प्रदेश महासचिव जुबैद खान उत्तर प्रदेश

पहली मांग सड़क निर्माण की थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही कोई जानकारी दी गई है। नानकर में एक सड़क है जो नैनीताल रोड से सैंजनी नानकर तक जाती है, जिससे कई लोगों को काफी परेशानी होती है। हमने कई ज्ञापन दिए हैं, लेकिन अभी तक उन पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

हमारी दूसरी मांग नौहाट से बिलासपुर गेट तक एक नाली का निर्माण करना था, जो आज तक नहीं हो पाया है। जब बारिश होती है, तो यह इलाका कई दिनों तक जलमग्न रहता है क्योंकि यहाँ जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से बिजली विभाग के खंभे सड़क पर गिरने की कगार पर हैं, और बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप सभी गलतियों को जल्द से जल्द सुधारें ताकि ग्रामीणों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो।

हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारी मांगों को पूरा करें।
जय जवान जय किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed