एम डी न्यूज़ यूसुफ शाहाबाद रामपुर की रिपोर्ट

गोष्ठी के दौरान आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा उपस्थित जनसमुदाय से आपसी सहयोग बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण से बचने हेतु जागरूक किया गया एवं साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा सीसीटीवी के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा भी शांति, सद्भाव और कानून का पालन करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed