
एम डी न्यूज़ अनुज कुमार वाराणसी की रिपोर्ट
हरहुआ व चिरईगांव ब्लॉक के बच्चों ने दो दिवसीय स्टेम प्रशिक्षण में उत्साह पूर्वक भागीदारी किये जिसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक तकनीकी अवधारणाओं, रचनात्मक,नई सोच,विचार ऑटोमेशन सिस्टम और अनुभवों से परिचित कराना था। कैंप के दौरान स्टेट हेड अजित बहादुर सोलंकी उपस्थित रहे कार्यशाला की शुरुआत STEM (Science, Technology,Engineering, Mathematics) के परिचय से हुई, जिसमें दैनिक जीवन और नवाचार में इसकी उपयोगिता पर चर्चा की गई जहाँ उन्होंने तकनीक के उपयोग और बिना स्पर्श के सेंसर रूपी कार्य करने वाली मशीनों की अवधारणा को समझा। उन्हें सेंसर और बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया गया, जिसमें IR सेंसर, रिले मॉड्यूल, DC वॉटर पंप, बैटरी, ब्रेडबोर्ड और जम्पर कनेक्शन के कार्य और उपयोग शामिल थे. जिनसे छात्रों ने मानव संवेदन व्यवहार और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर सिस्टम के बीच संबध और इससे फायदे को समझा टचलेस वॉटर डिस्पेंसर के डिज़ाइन और कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया, जिसमें इसकी संरचना, घटकों और कनेक्शन फ्लो की व्याख्या की गई। ऑटोमेशन प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक घटकों की सुरक्षित हैंडलिंग और वास्तविक जीवन में सेंसर आधारित सिस्टम के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। सर्किट कनेक्शन और असेंबली प्रक्रिया की मार्गदर्शित समझ के माध्यम से छात्रों को इंजीनियरिंग समस्या-समाधान दृष्टिकोण को समझा इसके पश्चात प्रशिक्षण में सभी बच्चों ने ड्रोन उड़ाना सीखा ड्रोन उड़ाना एक रोमांचक अनुभव था, लेकिन इसे सुरक्षित और सही तरीके से उड़ाने के लिए कुछ बुनियादी बातें भी सीखे और ड्रोन टेक-ऑफ और लैंडिंग करना सीखा, जो काफी आनंददायक रहा इस दो दिन का प्रशिक्षण एक्सपर्ट प्रसाद शेल्के (पुणे महाराष्ट्र) द्वारा दिया गया और प्रशिक्षण में क्रिएटिविटी क्लब स्टेम फ्यू लेवल कैम्प का संचालन CC कोऑर्डिनेटर अजय कुमार पटेल द्वारा किया गया और सेंटर हेड रामप्रवेश सर ,राहुल सर,नागेन्द्र कुमार, वन्दना सिंह प्रथम स्टाफ शामिल रहे।
