एम डी प्रशांत जैन बदायूँ की रिपोर्ट

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर हनुमान अष्टक पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान अष्टक का नियमित पाठ जीवन में आने वाले संकटों को दूर करने में अत्यधिक प्रभावी माना जाता है। मान्यता है कि इस स्तोत्र के पाठ से भय, विघ्न और नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं तथा मन में साहस और आत्मविश्वास का संचार होता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हनुमान अष्टक की प्रत्येक पंक्ति भक्त को मानसिक शक्ति प्रदान करती है और जीवन की परेशानियों से लड़ने का उत्साह बढ़ाती है। इसके पाठ से घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनता है और रोग-शोक दूर होने की मान्यता भी लोक परंपराओं में प्रचलित है। हनुमान अष्टक पाठ से आध्यात्मिक उन्नति होती है और मन में भक्ति, समर्पण व विनम्रता की भावना प्रबल होती है। अंत में भक्तों ने आरती कर प्रसाद वितरण किया। इधर, नगर के संकट मोचन दरबार एवं शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed