एम डी न्यूज़ प्रशांत जैन बदायूँ की रिपोर्ट

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव उलैया स्थित शिव शक्ति मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और सभी आगंतुकों का आदर-सत्कार किया। श्रध्दालुओं का कहना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। इस मौके पर दिनेश सिंह, राजू सिंह, मुकेश चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह, बृजेश शास्त्री, महेंद्र राठौर, त्रिभुवन चौहान, विजय सोलंकी, ऋषि पाल सिंह, सचिन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed