एमडी न्यूज अजीत यादव ब्यूरों गोंडा- की रिपोर्ट

गोण्डा- गोंडा जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे के मंडल वाणिज्य अधीक्षक अरविंद कुमार की मौत हो गई। यह दुर्घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा–मनकापुर मार्ग पर बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार सुबह रेलवे कार्य से मनकापुर स्टेशन गए थे। काम निपटाकर शाम को स्कूटी से लौटते समय सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह ट्रॉली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर मोतीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। इस घटना से रेलवे विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed