
बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली गैर राजनैतिक ने खनन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा
बदायूं, जिसकी अध्यक्षता सूरजपाल सिंह ने की और संचालन युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव वकील साहब ने किया उन्होंने कहा कि हमने खनन विभाग और अवैध खनन माफिया की शिकायत जिला अधिकारी महोदय को 19 जनवरी 2026 को ज्ञापन के द्वारा दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जनपद में आए दिन खनन माफिया हावी हैं कुछ राजनेताओं की सह पर जेसीबी मशीनो द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है लेकिन खनन अधिकारी उन मशीनों को पकड़ना तो दूर उनकी तरफ देखने भी नहीं जाते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं उझानी में हरवीर इस्लामनगर में प्रेम वजीरगंज में राजेश चौधरी म्याऊं में रवि और कादर चौक में अजय निडर होकर यह लोग जनपद बदायूं में अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई इनके खिलाफ नहीं हो रही है जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने कहा की दिलीप पुत्र अखिलेश ग्राम नाई पिंडरी बिल्सी के रहने वाले हैं यह अपनी मशीन से कपिल ईट उद्योग जिसकी रॉयल्टी जमा थी रेत उठाने की अनुमति खनन विभाग से ली थी लेकिन इस मशीन से खनन अधिकारी महोदय को पैसा नहीं मिला महोदय ने मशीन को सीज करके मुजरिया थाने भिजवा दी जिसकी जांच हुई जिसमें लेखपाल साहब कानून गो सहाव तहसीलदार साहब और उप जिला अधिकारी महोदय बिल्सी ने जांच की यह मशीन निर्दोष पाई गई उसके बाद इसे रिलीज ऑर्डर मिला 6 7 दिन के बाद मशीन को छोड़ा गया / खनन अधिकारी महोदय का दिलीप पुत्र अखिलेश नाई पिंडरी को कई बार मैसेज गया कि तुम दो गाड़ियों का चालान जमा कर दो लेकिन दिलीप ने चालान जमा करने से मना कर दिया खान अधिकारी कार्यालय में तैनात पंकज कुमार ने कहा कि तुम्हारी मशीन की रिपोर्ट आ जाए मैं मशीन रिलीज करा दूंगा पंकज ने दिलीप से इसी बात के ₹35000 लिए थे खान अधिकारी कार्यालय में बैठकर दलाल परमिशन दिलाने का कार्य करते हैं जो कि पेसे से वकील हैं उनके अलावा और भी कई लोगों ने खनन कार्यालय में दलाली का अड्डा बना रखा है जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा बरेली आगरा हाईवे पर कंपनी द्वारा मिट्टी 8 से 9 फुट उठा रहे हैं जबकि अनुमति 2 मीटर की होती है और खान अधिकारी द्वारा हाथ से मिट्टी उठाने की अनुमति 100 घन मीटर की 10 से 12 दिनों के लिए दो से तीन ट्रैक्टर को दी जाती है

लेकिन हाथ से मिट्टी उठाने की अनुमति मिलते ही 5 से 8 ट्रैक्टर माफिया लगाकर मिट्टी उठाने का कार्य शुरू कर देते हैं अनुमति से कई हजार गुना मिट्टी उठा लेते हैं लेकिन महोदय ऐसे लोगों को पकड़ना तो दूर देखने भी नहीं जाते हैं जो बिना डाला लगाएं बिना ट्रिपाल डालें ओवरलोड मिट्टी ले जाते हैं जिससे रास्ते में मिट्टी गिर जाती है और आम जनता का रोड पर चलना दुभर हो जाता है धूल से किसानों की फसल नष्ट हो जाती है ऐसे रोडो पर जहां मिट्टी पड़ी हुई है स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो रहा है लेकिन प्रशासन इन चीजों से बेखबर है क्योंकि खनन माफियाओं का कहना है कि हम थाने चौकी खनन अधिकारी सभी को पैसा देते हैं उसके बाद ही हम कार्य करते हैं और खान अधिकारी कार्यालय में बैठे हुए दलालों को बाहर किया जाए प्राइवेट लोग जो खनन माफियाओं से पैसे का आदान-प्रदान करते हैं उन लोगों को कार्यालय से बाहर किया जाए नए खान अधिकारी आने के बाद मिट्टी माफियाओं की मौज आ रखी है इसे पहले जो खान अधिकारी महोदय थे लोग चोरी छुपे रात के अंधेरे में मिट्टी का खनन करते थे लेकिन अब तो दिन रात खनन माफिया ने एक कर रखा है जिससे आम जनता का जीना दूभर हो रहा है शीघ्र ही दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा की स्थिति में संगठन अनिश्चितकालीन धरना करने के लिए मजबूर रहेगा निम्नलिखित पदाधिकारी ने सहभागिता दिखाई सूरजपाल सिंह हरीश पटेल अशोक कुमार अखिलेश गुप्ता प्रदीप गुप्ता प्रताप सिंह कमल गुप्ता पूनम गुप्ता राजीव पटेल राजपाल सिंह मोहम्मद वसीम गददी रविंद्र यादव खान बहादुर कलेक्टर सिंह यादव ऋषि पाल सिंह गजेंद्र यादव जसवीर सिंह यादव एसके गौतम प्रदीप बाबू गुप्ता मुनेंद्र सिंह द्वारकेश सिंह द्वारकी सिंह नरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
