रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी,11 फ़रवरी 2026। मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम दतेली खुर्द में एक तालाब में नवजात का शव मिलने पर हड़कंप मच गया है।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दतेली खुर्द का है जहां आज दिनांक 11 फरवरी दिन बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवजात बच्चे का शव एक तालाब में मिला।

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ मछुआरे मछली पकड़ने आए थे जब उन्होंने तालाब में जाल फेंका तो उसमें एक नवजात बच्चे का शव फंस गया जिसको देखते ही वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मढ़िया चौकी प्रभारी लल्लन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर के पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *