एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
प्रदेश सरकार ने सुशिक्षित और आधुनिक समाज की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिले के मवई ब्लॉक के पटरंगा ग्राम में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाएंगे। इस विद्यालय में रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।
इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में कराई जाएगी। इस विद्यालय में दो हजार छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। यह विद्यालय इंग्लिश मीडियम होगा और संचालन बेसिक शिक्षा विभाग करेगा।
इस विद्यालय में बस सेवा, स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड होंगे। यह विद्यालय नीदरलैंड की तर्ज पर संचालित होंगे, जहां बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विधायक राम चंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय के एक ही परिसर में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के लिए अलग-अलग भवन बनाए जाएंगे। लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस परिसर में आधुनिक शैक्षिक ब्लाक, कंप्यूटर लैब, स्किल लैब और खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं होंगी।विधायक ने मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मवई ब्लॉक के लोगो के लिए बड़ी उपलब्धि है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *