**शोएब की रिपोर्ट चन्दौली**चंदौली: जिले के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढान गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आया। यहाँ पत्नी के अवैध सम्बन्ध मे रोड़ा बन रहे पति मकरन की उसकी ही पत्नी के द्वारा अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की पुलिस के पूछताछ में आरोपी पत्नी ने स्वीकार किया है। उसका प्रेम प्रसंग मृतक के दोस्त रामदेव के साथ पिछले कई वर्षों से चल रहा था। जब पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। प्रेमी से बात करने पर लगी बन्दीसो से परेशान होकर पत्नी ने रामदेव और विशाल के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए सोमवार की रात योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया। आरोपी पत्नी ने खुद पैसे देकर शराब और मुर्गा मंगवाया। इसके बाद प्रेमी रामदेव और पति मकरन ने साथ बैठकर शराब पीया। जब मकरन अत्यधिक नशे में हो गया, तो पत्नी ने अपने दूसरे सहयोगी विशाल को भी फोन करके बुला लिया। रात लगभग नौ बजे तीनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाया और मकरन का गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।, हत्या के बाद दोनों प्रेमी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शातिर पत्नी ने खुद पुलिस को सूचना दी और गुमराह करने के लिए बताया कि अत्यधिक शराब पीने के कारण मकरन की मौत हो गयी है। हालांकि, मामला संदिग्ध लगने पर धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पत्नी टूट गई और सारा सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार, यह मृतक की तीसरी पत्नी थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed