ब्यूरो चीफ रामानंद सागर एम डी न्यूज़

बाराबंकी कुर्सी थाना क्षेत्र में एक अलमारी की कम्पनी में काम करके घर लौट रहे तीन बाइक सवारों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत होने के बाद परिवार में मातम सा पसर गया। वही तीसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहा है
जानकारी के अनुसार घुँघटेर थाना क्षेत्र के पीर नगर गॉव के निवासी अंकित यादव 24 वर्ष पुत्र कमलेश यादव कुर्सी थाना क्षेत्र में उमरा स्थित एक अलमारी की कम्पनी में काम करता था, साथ उसका भाई विकास यादव भी काम करने लगा था उनके साथी जो इस कंपनी में साथ काम करते थे पड़ोस गॉव चिलहिपुरवा गॉव का निवासी विकास पुत्र सुरेश था तीनो रोजाना साथ में कम्पनी आते जाते थे रोजाना की भांति बीती रात तीनो कम्पनी में ड्यूटी करने के बाद एक बाइक पर घर लौट रहे थे कुर्सी थाना क्षेत्र में निगोहा अटहरा मार्ग पर नहन्नीपुर गॉव के समीप डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी इस भीषण टक्कर से तीनो बाइक से दूर गिर कर गंभीररूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा एम्बुलेंस को बुलाकर तीनो घायलों को घुँघटेर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ के चिकित्सकों ने मेडिकल जाँच में दोनों सगे भाई अंकित और विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक भाइयों के साथी विकास को उपचार के लिए भर्ती कर लिया इस बीच सीएचसी पहुंचे परिजनों ने एक साथ दोनों भाइयों को मृत देखा तो परिवार में चीख पुकार मच गई सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों के शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया मृतक के मामा मुन्ना लाल यादव ने बताया कि अंकित एक तीन माह के अबोध बच्चे का पिता था

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed