वॉइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर एम डी न्यूज़

उत्तर प्रदेश बाराबंकी पालिका परिषद की लोकप्रिय एवं कर्मठ अध्यक्ष शीला सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। आज उनके करकमलों द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं का विधिवत लोकार्पण किया गया।
इन कार्यों ने यह साबित कर दिया कि यदि नेतृत्व प्रतिबद्ध और संवेदनशील हो तो नगर की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।
लक्ष्मनपुरी व लखपेड़ाबाग में 335.54 लाख की आरसीसी नाला परियोजना
वार्ड लक्ष्मनपुरी एवं लखपेड़ाबाग में मोहल्ला कार्तिक बिहार भवन संख्या एल०पी०-2122 से पटेल आटा चक्की, शिव पैलेस, श्याम पैलेस, रामसेवक इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग होते हुए जमुरिया नाला तक कवर्ड आर०सी०सी० नाला का निर्माण कराया गया।

यह परियोजना

बरसात में जलभराव की समस्या को कम करेगी
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाएगी
नागरिकों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगी
स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष शीला सिंह जी की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे “जनहित का सशक्त निर्णय” बताया।
आनंद विहार में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण
2 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क योजनान्तर्गत वार्ड आनंद विहार में संजय कुमार वर्मा के मकान से दीपिका पैलेस तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया, जिसकी लागत रु0 15.53 लाख रही।
इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है और जल निकासी की समस्या का समाधान हुआ है।

अध्यक्ष का संकल्प

अध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और मजबूती उनका संकल्प है उन्होंने कहा
नगरवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, सभासद वैभव सिंह धीमान, शेखर बाल्मीकि, डा० हरिओम वर्मा, संजय वर्मा, डा० सत्यमित्र वर्मा, अवधेश सोनी, हरिओम शर्मा, राधेश्याम, योगेश, देवेन्द्र, कैलाश गुप्ता, सुरेन्द्र पाण्डेय, संदीप सोनी, राहुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष शीला सिंह जी के नेतृत्व में नगर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा और विकास की यह धारा यूँ ही प्रवाहित होती रहेगी। वॉइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed