एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट

रामपुर के माननीय सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद. खान की निर्मम हत्या पर गहरा दुःख और रोष व्यक्त किया है। सांसद जी ने इस घटना को कानून व्यवस्था पर एक गंभीर प्रहार और रामपुर के अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:
अधिवक्ता फारूक अहमद खान जी की जिस तरह से दिन दहाड़े हत्या की गई, वह दिल-शिकन और निंदनीय है। फारूक अहमद साहब एक नेक इंसान और कानून के रक्षक थे। दुःख की इस घड़ी मैं पूरी तरह से उनके परिवार और रामपुर के अधिवक्ता समाज के साथ खड़ा हूँ। मैं खुदा से दुआ करता हूँ कि मरहूम रूह को सूकून मिले और अल्लाह पाक खानदान को यह सदमा बर्दाश्त करने की हिम्मत आता फरमाएं।
सांसद। मोहिबुल्लाह नदवी जी ने उत्तर प्रदेश सरकार ब जिला प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य अपराध के दोषी को कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सांसद नदबी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्त फारूक अहमद खान के बच्चों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दे सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जिला प्रशासन से कचहरी परिसर और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा ।और सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी ने उत्तर प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं के हितों के लिए शीघ्र ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर की जनता और अधिवक्ता समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की है और प्रशासन को पारदर्शी जांच के निर्देश दिये यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा एडवोकेट ने दी
