रिपोर्टर मकसूद अली एम डी न्यूज़ सिंगाही खीरी

सिंगाही खीरी में थाना परिसर में महाशिवरात्रि के महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने की।

शांति और सौहार्द के साथ मनाएं पर्व

बैठक में थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली शिव बारात एवं जुलूस के संबंध में संभावित समस्याओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *