,MD News | बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह द्वारा की गई।करीब तीन से चार घंटे तक चले इस समाधान दिवस में भूमि विवाद, आपसी रंजिश, रास्ते के झगड़े, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। थाना प्रभारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को मौके पर जांच कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।विशेष बात यह रही कि लंबे समय तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चाय-पानी की समुचित व्यवस्था भी कराई गई। थाना प्रभारी स्वयं पूरे समय मौजूद रहे और एक-एक व्यक्ति की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना।थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि हर फरियादी को न्याय मिले और उसकी समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।समाधान दिवस के दौरान पुलिस स्टाफ एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। आमजन ने पुलिस प्रशासन की इस सकारात्मक पहल की सराहना की।थाना शाहपुर पुलिस का संकल्प — “जनता की समस्या, हमारी जिम्मेदारी”

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।