रिपोर्टर मुनेश कुमार सहसवान बदायू

(बदायूं) सहसवान-: बदायूं में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगतपुर और बहबलपुर के बीच 23 जनवरी 2026 को हुई थी।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, हरिपुर निवासी सतेन्द्र सिंह अपने चचेरे भाई हर्मोद सिंह के साथ 23 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे सहसवान से लौट रहे थे। ग्राम भगतपुर और बहबलपुर के बीच उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोकी थी।

इसी दौरान बिसौली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सतेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्मोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर दूसरे साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।
मृतक सतेन्द्र सिंह की पत्नी ने 13 फरवरी 2026 को कोतवाली सहसवान में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पति के अंतिम संस्कार और घायल हर्मोद के इलाज में व्यस्तता के कारण वे तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी थीं। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *