मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं।

(बदायूं) सहसवान-: सहसवान में पुरानी रंजिश के चलते एक बोलेरो पिकअप चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। यह घटना 10 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे महमूदपुर से शिकारपुर तक नाधा रोड पर हुई। बाइक सवार प्रवेश और उनके चाचा कुंवर सेन इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

प्रवेश पुत्र मेघ सिंह निवासी शिकारपुर अपने चाचा कुंवर सेन पुत्र रामेश्वर के साथ सहसवान से अपने गांव लौट रहे थे। तभी साधपुर निवासी जसवीर पुत्र हरिकिशन ने अपनी बोलेरो पिकअप से उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि जसवीर ने यह कृत्य पुरानी रंजिश के कारण किया।

टक्कर के बाद जसवीर गाड़ी से उतर आया और प्रवेश व उनके चाचा को गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने प्रवेश केजरीवाल साथ लात-घूसों से मारपीट की। इस घटना को विजयपाल, नवाब सिंह और बिजनेस सहित कई लोगों ने देखा।

आरोपी जसवीर मौके से फरार होते समय प्रवेश को जान से मारने की धमकी भी दे गया। प्रवेश ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *