मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं।

(बदायूं) सहसवान-: सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धोबई गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर जेठ और जेठानी ने अपनी बहू, उसके पति और सास पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बहू और उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। घटना गुरुवार, 13 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे हुई।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, प्रार्थिनी सुनेहरी ने बताया कि उसके जेठ वीरपाल और उसकी पत्नी अपनी सास को अक्सर प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से सास उनके साथ रहने को तैयार नहीं थी और सुनेहरी के घर आकर रह रही थी। इसी बात को लेकर जेठ-जेठानी नाराज थे।

गुरुवार दोपहर वीरपाल और उसकी पत्नी लाठी-डंडे लेकर सुनेहरी के घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सुनेहरी, उसके पति और सास पर हमला कर दिया। हमले में सुनेहरी के सिर में खुली चोट और शरीर पर कई जगह गुम चोटें आईं। जब उसके पति ने बचाने की कोशिश की, तो वीरपाल ने उसके सिर पर लाठी मारी, जिससे उसे भी खुली और गुम चोटें आईं।

गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जेठ-जेठानी ‘देख लेने’ की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सुनेहरी अपने घायल पति और सास के साथ सहसवान थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *