पुलिस ने हनी ट्रेप् के जरिये ठगी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर गौरव कुमार

बरेली, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए 22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।इंद्रानगर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि पूजा शर्मा नाम की महिला ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और संबंध बनाए। इसके बाद दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, महिला ने युवक से 10 लाख रुपए वसूल लिए। बाद में 12 लाख रुपए और मांगे। रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 14 फरवरी को सुबह सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी 37 वर्षीय महिला, निवासी वीर सावरकर नगर, थाना इज्जतनगर, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है और वह दो बेटियों के साथ अलग रह रही है। आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। युवक से मुलाकात के बाद नजदीकियां बढ़ीं और खर्च के लिए पैसे मिलने लगे। लालच में आकर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के नाम पर 10 लाख रुपए ले लिए। बाद में 12 लाख रुपए और मांगे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज, कांस्टेबल अनुराग, महिला कांस्टेबल एकता और अर्चना शामिल रहीं। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।