दातागंज के पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव सराय में रविवार को विशाल हिंदू महासम्मेलन होगा महाशिवरात्रि पर भजन संध्या औऱ विशाल भंडारा भी होगा,तैयारियां पूरी

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं, दातागंज तहसील क्षेत्र के सराय गांव स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव परिसर में रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की कई दिनों से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में सनातनियों के पहुँचने की संभावना है।यह हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर किया जा रहा है। जिसमें दूर दराज से संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं संत समाज भाग लेंगे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर संजीव कृष्णन, श्री श्री 1008 मधुसूदनाचार्य महाराज,आचार्य मुमुक्ष कृष्ण शास्त्री,वरिष्ठ संत रवि समदर्शी, प्रभुदास प्रवीन समेत कई प्रतिभाशाली संतों का आगमन होगा।। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में पंचतत्व संस्था द्वारा विशाल भंडारा तथा भजन संध्या का भी कार्यक्रम किया जा रहा है।जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक शिल्पी कौशिक एवं गायक दुष्यंत कुमार राजा समेत अन्य गायक गायिका भी शिव भक्तों को आनन्दित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक राकेश वर्मा एवं सहसंयोजक कालीचरन दिवाकर रहेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *