
हरदोई:-महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जनपद हरदोई द्वारा 15 फरवरी 2026 को रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 14 फरवरी 2026 की रात 12 बजे से 15 फरवरी 2026 की दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।यातायात व्यवस्था के तहत कन्नौज से हरदोई आने वाले वाहनों को बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ, बिलग्राम एवं मल्लावां मार्ग से हरदोई भेजा जाएगा।वहीं हरदोई से कन्नौज जाने वाले वाहनों को मल्लावां से बिल्हौर व बांगरमऊ मार्ग के जरिए कन्नौज की ओर डायवर्ट किया जाएगा।इसके अतिरिक्त तिरवा कुल्ली से माधोगंज मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उक्त मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का ही प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, जिससे महाशिवरात्रि पर्व सकुशल संपन्न हो सके।
