एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 5 स्थित दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में शनिवार को शिव परिवार, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ हुई। इसके बाद हवन-यज्ञ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। अनुष्ठान पूर्ण होने पर सुसज्जित रथों पर विराजमान प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रध्दालुओं ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य में कॉलोनी के लोगों का विशेष सहयोग रहा। रविवार को यहां सभी देव प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। उसके अगले दिन सोमवार को यहां एक विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करेगें। इस मौके पर मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वाष्र्णेय, मुकेश प्रजापति, राजू शर्मा, रेनू सिंह, कृष्णा ओझा, भानुमति देवी, दानवती देवी, अमरदीप माहेश्वरी, प्रदीप महेश्वरी आदि मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *