एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर शुक्रवार की रात एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम से पूर्व खाटू श्याम बाबा का आकर्षक और भव्य श्रृंगार किया गया। यहां सबसे पहले भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधिविधान से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया। जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू हुआ, श्याम प्रेमियों ने बाबा के जयकारों के साथ गीत गाकर अपनी आस्था प्रकट की। संकीर्तन के दौरान “हारे के सहारे, श्याम हमारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर कई श्रध्दालु मौजूद रहे। इधर, नगर के रामलीला मंच एवं तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर पर भी संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रध्दालुओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

1 view

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *