जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

एम डी न्यूज़

बाराबंकी। दिन मे कुर्सी बेचने के बहाने रेकी कर रात्रि मे बिजली तारो की चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय शातिर चोरो के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए सफदरगंज पुलिस ने एक टन से अधिक एल्युमीनियम व तांबे के विद्युत तार सहित चोरी मे प्रयोग करने वाले उपकरण एक आर्टिगा व पिकप गाडी बरामद किया है।
बताते चले कि गत 30 दिसंबर की रात्रि मे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रा स्थित 220 के वी विद्युत उपकेंद्र के ओपेन स्टोर से 13 ड्रम कापर वायर चोरी हो गया था विद्युत उपखंड अधिकारी बाराबंकी राहुल कुमार ओझा पुत्र प्रेमचंद्र ओझा की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश मे जुटी थी कि जानकारी मिली की कुछ गैर जनपदीय लोग थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली के निकट मोटरसाइकिलों पर कुर्सी बेचने के लिए आये है जो संदिग्ध लग रहे है मुखबिर से मिली जानकारी पर थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया ने स्वाट एव सर्विलांस टीम की मदद से 5 मोटरसाइकिलों पर बंधी प्लास्टिक की 20 कुर्सियो सहित अंतर्जनपदीय इरफान अली उर्फ मुजफ्फर पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर, वसीम पुत्र शफीक निवासी ग्राम रूड़की थाना बहेड़ी जनपद बरेली, . परवेज पुत्र नवी अहमद निवासी ग्राम गुलरिहा थाना बहेड़ी जनपद बरेली, आरिफ पुत्र महमदू निवासी ग्राम महतोष थाना खजुरिया जनपद रामपुर, आसिफ पुत्र शाबिर निवासी मोहल्ला नौगवा थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्तों ने गत 30 दिसंबर को पड़रा पावर हाउस पर हुई चोरी का खुलासा किया। अभियुक्तों की निशांदेही पर 16 बण्डल एल्युमीनियम का विद्युत तार लगभग 05 कुन्तल, 4 बण्डल तांबे का विद्युत तार लगभग 1.09 कुन्तल ,9 बण्डल केबिल छिलका लगभग 3.17 कुन्तल, 4 बोरी तांबे का तार छिलका लगभग 1.05 कुन्तल , 3 अदद तार कटर, 1 अदद प्लास, 1 अदद छोटी बेल्डिंग मशीन, अर्टिगा कार नम्बर यूपी 22 बीटी 3748, महेन्द्र पिकप यूपी 22 एटी 7621, , 32 सौ रुपये नगदी बरामद की।
पुलिस की पूछताछ मे अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो का एक गिरोह है जो बिजली घर से बिजली के तार चोरी करते हैं, जिसका सरगना इरफान अली है। लखनऊ में एक मकान को किराये पर ले रखा है, तथा वहीं गोदाम भी बनाये हैं तथा गूगल सर्च के माध्यम से विद्युत पावर हाउस की लोकेशन सर्च करते थे तथा बाद में मोटरसाइकिल से कुर्सी बेचने के बहाने उस स्थान पर जाकर रेकी करते थे और रात्रि में तार की चोरी करके लखनऊ, स्थित गोदाम पर ले जाकर तार को छील कर उसे पिकप पर लोड करके दिल्ली स्थित कबाड़ मार्केट में स्क्रैप के रूप में बेच देते थे। गिरोह मे शामिल नूर हसन, 2. जावेद, 3. वाहिद निवासीगण अज्ञात व. सुनील कुमार निवासी अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया सहित स्वाट एव सर्विलांस टीम के सदस्यों की सराहना की।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *