जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

एम डी न्यूज़

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में महाशिवरात्रि के अवसर पर जंगली नाथ महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली गई। रसौली बाजार में समाजसेवी पत्रकार विशाल गुप्ता ने बारातियों का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।

कुलदीप गुप्ता ने बारातियों के लिए छोले-चावल की व्यवस्था की। लाला मार्केट के पास दीपांशु श्रीवास्तव ने भी बारात का स्वागत किया।

मुख्य चौराहे पर थाना सफदरगंज प्रभारी अमर चौरसिया और चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने बूंदी, पानी और फल वितरित कर बारातियों का अभिनंदन किया।

केसरीपुर मोड़ स्थित शिव मंदिर पर विष्णु गुप्ता, राजेंद्र वर्मा और एडवोकेट जीवन गुप्ता ने बारातियों तथा भोलेनाथ-पार्वती की आरती की और प्रसाद बांटा।

यह बारात रसौली के जंगली नाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर बाजार, देवी मंदिर, मुख्य चौराहा और केसरीपुर शिव मंदिर होते हुए कोरी मोहल्ला स्थित जंगली नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।

बारात में भूत-प्रेत बने कलाकार नृत्य करते दिखे। कुछ प्रेत मुंह से आग के गोले छोड़ते हुए भी नजर आए।

शोभायात्रा के दौरान सफदरगंज थाना प्रभारी अमर चौरसिया, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल और एसआई जहीर खान पुलिस बल के साथ पूरे रास्ते तैनात रहे।

इस शोभायात्रा में समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू, आशीष वर्मा, जुगुल किशोर गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कमलेश अवस्थी, सुखनंदन वर्मा सहित कई शिव भक्त मौजूद थे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *