मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा

एम डी न्यूज़

बाराबंकी।विकासखंड देवा क्षेत्र के राम औतार यादव स्मृति वाटिका उमरी स्थित जनकल्याण किसान एसोसिएशन कार्यालय पर रविवार को संगठन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव द्वारा अपने सक्रिय पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर तमाम अहम निर्णय लेते हुए संगठन विस्तार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
आपको बताते चलें कि विगत अप्रैल माह में संस्थापक अध्यक्ष श्री यादव गंभीर रूप से बीमार हो गए थे तभी से संगठन में शिथिलता आ गई थी।श्री यादव ने बताया कि आज की इस बैठक के माध्यम से पुनः संगठन को धार देने का प्रयास किया गया है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को अलग अलग गांवों में मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा।जिसका नेतृत्व उस क्षेत्र के पदाधिकारी को करना होगा और उस गांव के ग्राम प्रधान को भी सूचना देनी होगी।इसी के साथ जर्जर ग्वारी शुगर मिल रोड के दुरुस्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ो की अवैद्य कटान को रोकने,अवैद्य मिट्टी खनन को रोकने संबंधित आवाज उठाई जाएगी।इसी के साथ पीड़ित प्रताणित गरीबों,किसानों,छात्र छात्राओं ,महिलाओं आदि की मदद में आवाज उठाने का निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज यादव, प्रदेश प्रभारी विजय प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार, मातृशक्ति प्रदेश संयोजक नीलम वर्मा,मंडल अध्यक्ष विनय यादव, जिला प्रभारी नरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान, मातृशक्ति जिला प्रभारी शबनम बानो,मातृशक्ति जिला महासचिव चांदनी बानो, मातृशक्ति जिला प्रमुख सचिव अंजू रावत,फतेहपुर तहसील संरक्षक चंद्रशेखर यादव नवाबगंज तहसील सचिव दिलीप कुमार यादव,रामबचन, संतराम, बेचू लाल, शिवांगी यादव, काजल यादव, सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *