मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा
एम डी न्यूज़

कब्जे/निशांदेही पर भारी मात्रा में एल्युमीनियम व तांबे के विद्युत तार (01 टन से अधिक), एक अदद अर्टिगा कार, एक अदद पिकप, 05 अदद मोटरसाइकिल, 3200/- रुपये नकद, 20 अदद कुर्सी व घटना कारित करने में प्रुयक्त उपकरण आदि सामान बरामद- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 15.02.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना सफदरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधिनियम में प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों/चोरों 1. इरफान अली उर्फ मुजफ्फर पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर, 2. वसीम पुत्र शफीक निवासी ग्राम रूड़की थाना बहेड़ी जनपद बरेली, 3. परवेज पुत्र नवी अहमद निवासी ग्राम गुलरिहा थाना बहेड़ी जनपद बरेली, 4. आरिफ पुत्र महमदू निवासी ग्राम महतोष थाना खजुरिया जनपद रामपुर, 5. आसिफ पुत्र शाबिर निवासी मोहल्ला नौगवा थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत को रसौली अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर 16 बण्डल एल्युमीनियम का विद्युत तार (लगभग 05 कुन्तल), 04 बण्डल तांबे का विद्युत तार (लगभग 1.09 कुन्तल), 09 बण्डल केबिल छिलका (लगभग 3.17 कुन्तल), 04 बोरी तांबे का तार छिलका (लगभग 1.05 कुन्तल), 03 अदद तार कटर, 01 अदद प्लास, 01 अदद छोटी बेल्डिंग मशीन, 01 अदद अर्टिगा कार (यूपी 22 बीटी 3748), 01 अदद महेन्द्र पिकप (यूपी 22 एटी 7621), 05 अदद मोटरसाइकिल, 20 अदद प्लास्टिक कुर्सी, 3200/- रुपये नकद बरामद किया गया।

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो बिजली घर से बिजली के तार चोरी करते हैं, जिसका सरगना इरफान अली है। अभियुक्तगण ने लखनऊ में एक मकान को किराये पर ले रखा है, तथा वहीं गोदाम भी बनाये हैं। अभियुक्तगण, गूगल सर्च के माध्यम से विद्युत पावर हाउस की लोकेशन सर्च करते थे तथा बाद में मोटरसाइकिल से कुर्सी बेचने के बहाने उस स्थान पर जाकर रेकी करते थे और रात्रि में तार की चोरी करके लखनऊ, स्थित गोदाम पर ले जाकर तार को छील कर उसे पिकप पर लोड करके दिल्ली स्थित कबाड़ मार्केट में स्क्रैप के रूप में बेच देते थे। पुलिस द्वारा अन्य वांछित अभियुक्तगण 1. नूर हसन, 2. जावेद, 3. वाहिद निवासीगण अज्ञात 4. सुनील कुमार निवासी अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- इरफान अली उर्फ मुजफ्फर पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
- वसीम पुत्र शफीक निवासी ग्राम रूड़की थाना बहेड़ी जनपद बरेली
- परवेज पुत्र नवी अहमद निवासी ग्राम गुलरिहा थाना बहेड़ी जनपद बरेली
- आरिफ पुत्र महमदू निवासी ग्राम महतोष थाना खजुरिया जनपद रामपुर
- आसिफ पुत्र शाबिर निवासी मोहल्ला नौगवा थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत
बरामदगी-
- 16 बण्डल एल्युमीनियम का विद्युत तार (लगभग 05 कुन्तल)
- 04 बण्डल तांबे का विद्युत तार (लगभग 1.09 कुन्तल)
- 09 बण्डल केबिल छिलका (लगभग 3.17 कुन्तल)
- 04 बोरी तांबे का तार छिलका (लगभग 1.05 कुन्तल)
- 03 अदद तार कटर
- 01 अदद प्लास
- 01 अदद छोटी बेल्डिंग मशीन
- 01 अदद अर्टिगा कार (यूपी 22 बीटी 3748)
- 01 अदद महेन्द्र पिकप (यूपी 22 एटी 7621)
- 05 अदद मोटरसाइकिल
- 20 अदद प्लास्टिक कुर्सी
- 3200/- रुपये नकद
आपराधिक इतिहास-
1. इरफान अली उर्फ मुजफ्फर पुत्र सरवर अली (सरगना) निवासी अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर
- मु0अ0सं0 12/26 धारा 303(2)/317(4) थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 650/18 धारा 395 भादवि थाना बरदारी जनपद बरेली
- मु0अ0सं0 346/18 धारा 395/397/412 भादवि थाना गजरौला जनपद अमरोहा
- मु0अ0सं0 385/18 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना गजरौला जनपद अमरोहा
- मु0अ0सं0 387/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गजरौला जनपद अमरोहा
- मु0अ0सं0 481/18 धारा 3(1) यू0पी गैंगेस्टर एक्ट थाना गजरौला जनपद अमरोहा
2. आसिफ पुत्र साबिर उम्र 32 वर्ष मो0 पकडिया नौगवां थाना सुनगढी जनपद पीलीभीत
- मु0अ0सं0 12/26 धारा 303(2)/317(4) थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 650/18 धारा 395 भादवि थाना बरदारी जनपद बरेली
- मु0अ0सं0 346/18 धारा 395/397/412 भादवि थाना गजरौला जनपद अमरोहा
- मु0अ0सं0 385/18 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना गजरौला जनपद अमरोहा
- मु0अ0सं0 481/18 धारा 3(1) यू0पी गैंगेस्टर एक्ट थाना गजरौला जनपद अमरोहा
3. आरिफ पुत्र महमूद निवासी ग्राम महतोष थाना खुजरिहा जनपद रामपुर
- मु0अ0सं0 12/26 धारा 303(2)/317(4) थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 138/22 धारा 379/411 भादवि व 136 वि0 अधिनियम थाना ईकीटेक प्रथम जनपद ग्रेटर नोएडा
पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
- उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
- उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
- हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज
- हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह
- का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर,
- का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
- उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
- हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद
- हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार
- का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला
- का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
थाना सफदरगंज-
- थानाध्यक्ष श्री अमर कुमार चौरसिया थाना सफदरगंज
- व0उ0नि0 यमुना प्रसाद पाण्डेय
- उ0नि0 श्री ऋषभ सिंह चंदेल, उ0नि0 श्री जहीर खान
- हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 बृजेन्द्र वर्मा
- हे0का0 पवन कुमार, हे0का0 शारदा उपाध्याय
- का0 प्रिंस सिंह, का0 हरिकान्त यादव
