एम डी न्यूज़ अनिल यादव मवई अयोध्या की रिपोर्ट
थाना पटरंगा क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर नहर के पास रविवार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में सवार दोनों चालक बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम केदार पुत्र छोटेलाल निवासी कोटवा एवं अमरेश रावत पुत्र झयू लाल निवासी खमोली थाना टिकैत नगर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली मखदुमपुर नहर में उतर गई।
घटना की सूचना मिलते ही पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी (एसएचओ) सहित पुलिस बल ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौके पर उपलब्ध रही।
हादसे में दोनों चालकों को हल्की चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed