रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
एम डी न्यूज़

दातागंज के पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव परिसर में विशाल हिंदू सम्मेलन में सनातनियों ने हुंकार भरी
महाशिवरात्रि पर हिंदू सम्मेलन और भजन संध्या में भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम
हिंदू सम्मेलन में हजारों सनातनियों का सैलाब उमड़ा,भव्य सम्मेलन ने इतिहास रचा
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शैलेश पाठक ने समस्त संत समाज को कंबल वितरण किया
हिंदू सम्मेलन व भजन संध्या के साथ ही विशाल भंडारा भी हुआ हजारों श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया

दातागंज, बदायूं महाशिवरात्रि पर तहसील के ग्राम सराय स्थित पंच तत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर परिसर रविवार को भक्ति आस्था और उत्साह का विशाल केंद्र बन गया।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन में हजारों सनातनियों ने एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बम बम भोले के जय घोष गूंजते रहे।जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति और ऊर्जा बान बना रहा। सुबह से उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी।आस पास के गांव और कस्बों से ट्रैक्टर ट्रालियां चार पहिया और दो पहिया वाहनों से श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारों के साथ मंदिर पर पहुंचने लगे।दोपहर 1 बजे तक पूरा प्रांगण हजारों सनातनियों की भीड़ से भर गया।आयोजन स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की आशुविधा का सामना न करना पड़े।महाशिवरात्रि के कारण श्रद्धालुओं का उत्साह और भी अधिक देखने को मिला।मंदिर परिसर में शिव भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रद्धालुओं का कहना था कि इस तरह के आयोजन समाज में एक ओर सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं

