प्रेस नोट

दिनांक-16.02.2026

रिपोर्टर रहीम अहमद

एम डी न्यूज़ प्रयागराज

             श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा थाना सिविल लाइन्स पर पंजीकृत मु0अ0सं0-379/2025 धारा-318(4)/319(2)/3(5) भा0न्या0सं0 व 66/66(सी)/66(डी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित साइबर ठगी कारित करने वाले 03 वांछित अभियुक्त 1. मोनू कुमार पुत्र विनय सिंह निवासी गली नं0-12 बाबा अपार्टमेन्ट फ्लैट नं0-36 नियर बाई बकरे वाली गली कपासहेड़ा जिला साउथवेस्ट दिल्ली, स्थाई पता ग्राम जिकटी जनपद मुजफ्फपुर बिहार 2. मो0 साजिद उर्फ गोलू पुत्र मो0 असलम निवासी वर्तमान पता गली नं0-11 मकान नं0-918 कापसहेड़ा साउथ वेस्ट दिल्ली, स्थाई पता ग्राम हरीनगर थाना नेवतन जनपद पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) बिहार 3. समीर आलम पुत्र अब्दुल कय्यूम मियां निवासी मकान नं0-317 अम्बेडकर कोलोनी बिजवासन जनपद साउथवेस्ट दिल्ली, स्थाई पता ग्राम रामनगर थाना रामनगर जनपद पश्चिमी चम्पारण बेतिया बिहार को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्वयाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा से SBI CREDIT CARD टीम का अधिकारी बनकर कॉल किया गया, जिसमें अभियुक्तों द्वारा मुकदमा वादी को बताया गया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर इन्श्योरेन्स लगा है, जिसको हटाने के सम्बन्ध में लिंक भेजा गया है, उसे एक्टीवेट करने से वह हट जायेगा । उक्त लिंक को वादी द्वारा खोलते ही वादी का मोबाइल हैक हो गया तथा जिसके बाद मुकदमा वादी के क्रेडिट कार्ड से 98,638/- रूपये की साइबर ठगी कर लिया गया।

अपराध का तरीका–
उपरोक्त प्रकरण में अभियुक्तों द्वारा फर्जी मोबाइल नंबरों से स्वयं को बैंक का अधिकारी बनकर कॉल करके लोगों को यह बताते हैं कि आपके क्रेडिट कार्ड पर इन्स्योरेन्स लगा जिससे आपका पैसा समय-समय पर कटता रहेगा, जिसको हटवाने के लिये व क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर यह लोग फिशिंग लिंक/ए0पी0के0 फाइल पीड़ित को भेजते है । जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा पीड़ित के फोन का रिमोट एक्सेस लेकर खातों से पैसें उड़ा देते है व म्यूल एकाउन्ट्स में पैसे मंगवाकर विभिन्न ए0टी0एम0 से पैसे निकाल कर आपस में बांट लेते है । पुलिस से बचने के लिए यह लोग फर्जी सिम, म्यूल एकाउन्ट्स का इस्तेमाल करते है और वाट्सएप कॉल का ही प्रयोग करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. मोनू कुमार पुत्र विनय सिंह निवासी गली नं0-12 बाबा अपार्टमेन्ट फ्लैट नं0-36 नियर बाई बकरे वाली गली कपासहेड़ा जिला साउथवेस्ट दिल्ली, स्थाई पता ग्राम जिकटी जनपद मुजफ्फपुर बिहार, उम्र करीब 24 वर्ष ।
  2. मो0 साजिद उर्फ गोलू पुत्र मो0 असलम निवासी वर्तमान पता गली नं0-11 मकान नं0-918 कापसहेड़ा साउथ वेस्ट दिल्ली, स्थाई पता ग्राम हरीनगर थाना नेवतन जनपद पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) बिहार, उम्र करीब 21 वर्ष ।
  3. समीर आलम पुत्र अब्दुल कय्यूम मियां निवासी मकान नं0-317 अम्बेडकर कोलोनी बिजवासन जनपद साउथवेस्ट दिल्ली, स्थाई पता ग्राम रामनगर थाना रामनगर जनपद पश्चिमी चम्पारण बेतिया बिहार, उम्र करीब 23 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-379/2025 धारा-318(4)/319(2)/3(5) भा0न्या0सं0 व 66/66(सी)/66(डी) आई0टी0 एक्ट थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • 07 एंड्रॉइड व 01 कीपैड फोन ।
  • 07 सिम कार्ड।
  • 05 ए0टी0एम0।
  • 10 पासबुक ।

उक्त अभियुक्तगणों के पास से प्राप्त मो0नं0 व खातों पर 15 NCRP शिकायतें पूर्व में अन्य प्रदेशों में दर्ज हैं ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. निरीक्षक मो0 आलमगीर, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 प्रदीप कुमार यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. का0 अनुराग यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. का0 सुनील यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें । या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें ।
  • सतर्क रहे, जागरुक रहे ।
  • साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed