रिपोर्टर रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट

एम, डी, न्यूज़, चैनल, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। थाना रामराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंवम क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव के निर्देशन मे, व थाना रामराज प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.02.2026 को मुन्नी देवी पत्नी ऋषिपाल व अनिल पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम मीरापुर खादर थाना मंडावर जिला बिजनौर से अपनी रिश्तेदारी में हस्तिनापुर आ रहे थे गंगा बैराज से गंग नहर पटरी आलमपुर नहर पुल के पास पानी पीने के लिए रुके तो वहां पर बाबा बलदेव नाथ, पुत्र अशोक नाथ, निवासी ग्राम महमूदपुर सिकेरा थाना बहसुमा ने पुत्र प्राप्ति का दिलासा देकर मुन्नी देवी को सम्मोहित कर उसकी आंखें बंद कराकर कान से कुंडल निकाल कर भाग गया वादिया मुन्नी देवी ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही चीता पर मौजूद कांस्टेबल नितेश कुमार, व कांस्टेबल नितिन कुमार, मौके पर पहुंचे और अभियुक्त की तलाश करनी शुरू कर दी अभियुक्त बलदेव नाथ ग्राम देवल नहर पटरी पर झाड़ियां में छुपाते हुए दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से कानों के कुंडल बरामद किए गए। जो थाने लाकर वादियां मुन्नी देवी,को सुपुर्द कर दिए गए। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *