एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान


रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने आज सैफनी और शाहबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर व्यापारिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
​ सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सैफनी में जावेद अनवर साहब के ‘अमेज़न ऑफिस’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में डिजिटल सेवाओं का ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचना तरक्की की निशानी है।


ग्राम बेरुआ और ग्राम शराएइमाम में आयोजित बैठकों में सांसद जी ने जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
ग्राम धनोरा पहुँचकर सांसद नदवी जी ने सुहैल के दादाजी के इंतकाल पर गहरा दुख जताया। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर ताज़ियत (शोक) पेश की और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।
​क्षेत्रीय भ्रमण: शाहबाद और सैफनी के अन्य इलाकों का दौरा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। इस दोरान नसीम मियाँ प्रतिनिधि शाहबाद, शहीद अख्तर प्रतिनिधि सैफनी, रोहित, नवेद, नरेश, आकाश, सुहैल, अमरपाल यादव, पप्पू आदि लोग मोजूद रहे
सांसद नदवी जी ने कहा​”जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। हर सुख-दुख में हम अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *