एमडी बहुआयामी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 20 महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए।

इस दौरान महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गईं। साथ ही संतुलित आहार लेने, समय पर टीकाकरण कराने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारू गुप्ता ने कहा कि बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए गर्भवती महिलाएं खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की। इन शिविरों का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। इस मौके पर सुमन शर्मा आदि मौजूद रही

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *