एमडी बहुआयामी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में शिव परिवार, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सोमवार को यहां मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर निर्माण में सहयोग देने वालों की सराहना की। इसको सफल बनाने में मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान, अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वार्ष्णेय, मुन्नालाल प्रजापति, राजू शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *