एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के व क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 16,02, 2026, को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में अवैध शस्त्रों को खरीदने व बेचने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें अभियुक्त सुहैल के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जबकि रिजवान, व दानिश दोनों अभियुक्तों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। तीनो अभियुक्त मुजफ्फरनगर के निवासी है।पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से, 03,पिस्टल, 04,मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस और 01,स्कूटी बरामद की गयी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed